Spread the love

शिमला ,हिमशिखा न्यूज़ 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व कुसम्पटी के विधायक राणा अनिरुद्ध सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष से भेंट की।
इससे पूर्व कुसम्पटी ब्लॉक कांग्रेस ने उनके राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार यहां पंहुचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने राणा अनिरुद्ध सिंह के राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश कांग्रेस का मान बड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस को यह गौरव की बात है कि अनिरुद्ध सिंह को असम राज्य का सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई की अनिरुद्ध सिंह इस नई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। राठौर ने कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सुधीर शर्मा व राजेश धर्माणी के बाद अब अनिरुद्ध सिंह की इस पद पर नियुक्ति से साफ है की आलाकमान का प्रदेश के नेताओं पर भरोसा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश को यह बड़े ही गौरव की बात है कि केंद्रीय आला कमान प्रदेश नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दे रही है।इस अबसर पर राणा अनिरुद्ध सिंह ने उनके स्वागत में जुटे कांग्रेजनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के सदैव ऋणी रहेंगे जिनकी बदौलत वह आज इस मुकाम पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिये समर्पित है और आगे जो भी निर्देश उन्हें पार्टी से मिलेंगे उन्हें वह हरहाल में पूरा करेंगे।  उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि हमें अभी से प्रदेश में 2022 के चुनावों के लिए तैयार होना है। अनिरुध् सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश में पंचायतीराज तथा स्थानीय निकाय के चुनाव हो रहे है। इन चुनावों में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े प्रत्याशियों का मुकाबला सतरुढ़ दल भाजपा से है जो कि अपने प्रतयाशियों को जीताने के लिए सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग कर रही है और अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे समय में हम सब को अपसी एकजुटता का परिचय देकर अपने-2 क्षेत्र में पुरी ताकत व इ्मानदारी के साथ अपने लोगों को जीताने के लिए कठिन परिश्रम करने की जरुरत है। अप सब का भी कर्तब्य बनता है कि कांग्रेस की मजबूती के लिए इन चुनावों में अधिक से अधिक कांग्रेस विचारधरा के लोगों को विजयी बनाएं। उन्होने कहा कि हालांकि ये चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हो रहे परन्तु फिर भी परोक्ष रुप से सभी राजनैतिक दल सक्रिय तौर पर काम कर रहे है। अनिरुद्ध ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा की उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों शानदार जीत हासिल करेगी ब्लाक कांग्रेस कमेटी कसुम्पटी के पूर्व अध्यक्ष भुपेन्द्र कंवर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित उपस्थित कांग्रेजनों का स्वागत किया और नव नियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव को बधाई व शुभकामनाएं दी ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *