Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 30/09/2022

हमीरपुर के पास टौनी देवी में कार दुर्घटना

एक की घटनास्थल पर ही मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल


हमीरपुर जिला के टौनी देवी ब्लॉक से लगभग 4 किलोमीटर दूर टिहरी दा मोड़ के पास आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। जिससे कार में सवार 2 लोगों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 8 बजे दुर्घटनाग्रस्त कार में बैठकर 2 स्कूल व्यापक पहौंज स्कूल जा रहे थे कि गवारड़ू के पास कार सड़क से गहरी खाई में लुढ़क गई। इनमें से एक की शिनाख्त अश्विनी कुमार गांव मनियाणा जोकि पहुंच स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल अध्यापक के पद पर कार्यरत थे जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल जसवंत सिंह टौणीदेवी के साथ लगते गांव जोखर के रहने वाले हैं। अध्यापक जसवंत सिंह दुर्घटना स्थल से मात्र 2 किलोमीटर पीछे ही इस कार में सवार हुए थे। टौनी देवी पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ