Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 


जिला में विभिन्न विभागों एवं सरकारी कार्यालयों द्वारा समय-समय पर किराये पर लिए जाने वाले छोटे वाहनों के लिए विभिन्न फर्मों, कंपनियों, टै्रवल एजेंसियों और अन्य संस्थाओं से 28 जनवरी सुबह 11 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। पायुक्त के सहायक आयुक्त राजकृष्ण ठाकुर ने बताया कि महेंद्रा बोलेरो, स्कॉर्पियो, आल्टो, स्विफ्ट डिजायर, इटियोस, इनोवा और ट्रैवलर इत्यादि छोटे वाहनों से संबंधित निविदाओं का ब्यौरा जिला की वैबसाइट एचपीहमीरपुर डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपलोड किया गया है। निविदाओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एक हजार रुपये का शुल्क अदा करके 27 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं। ये दस्तावेज वैबसाइट से डाउनलोड करके तथा शुल्क के रूप में एक हजार रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ जमा करवाए जा सकते हैं। यह ड्राफ्ट उपायुक्त हमीरपुर के नाम देय होना चाहिए। निविदाओं के साथ पचास हजार रुपये की बैंक एफडीआर धरोहर राशि के रूप में जमा करवानी होगी।सहायक आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में इच्छुक फर्मों को अधिक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए 23 जनवरी को दोपहर दो बजे सहायक आयुक्त कार्यालय में एक बैठक भी बुलाई गई है। निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक फर्मों, कंपनियों, ट्रैवल एजेंसिंयों और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी इस बैठक में भाग ले सकते हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि 28 जनवरी सुबह 11 बजे तक प्राप्त निविदाएं इसी दिन साढे ग्यारह बजे खोल दी जाएंगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ