Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।01/10/2022 

ढली में दुकान के सामने डंगा लगाने के खिलाफ सीएम जयराम के आवास ओक ओवर के बाहर शनिवार सुबह सुदेश कुमार एक बार फिर विरोध करने पहुंच गए. उनके साथ इस बार साथ देने के लिए भीम आर्मी के अध्यक्ष रवि कुमार भी थे. इस दौरान सीएम आवास के बाहर तैनात जवानों ने दोनों को घसीटते हुए गाड़ी में डालकर हिरासत में ले लिया. टायर पंचर की दुकान चलाने वाले सुदेश की दुकान के आगे लोकनिर्माण विभाग ने डंगा लगा रखा है. इससे उनकी दुकान का रास्ता बंद हो गया है. इसको लेकर वह कई बार नाराजगी जता चुके है. रास्ता खुलवाने के लिए वह सीएम से पीएम तक चिट्टी लिख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. कुछ दिन पहले डीसी ऑफिस के बाहर भी क्रमिक अनशन पर बैठकर ज्ञापन सौंपा था. वह एक सप्ताह पहले भी सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठने पहुंचे थे, उस समय पुलिस ने सीएम के मंडी दौरे का हवाला देकर समझाकर उन्हें वापस भेज दिया था.आज फिर सीएम आवास के बाहर धरना देकर विरोध दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने हिरासत में ले लिया

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ