Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।04/10/2022 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी और कामना की है कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में शांति, प्रसन्नता एवं खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ