Spread the love

कुल्लू,हिमशिखा न्यूज़।06/10/2022 ​

अंतरराष्ट्रीय कुल्‍लू दशहरा उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मेला स्‍थल पर लगाए एक झूले का टायर खुलकर लोगों के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यहां दशहरा उत्‍सव के पहले दिन देर रात को हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर झूले को सील कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक ढालपुर मैदान में लगा सबसे बड़े झूला, जिसमें देर रात करीब नौ बजे यह हादसा हुआ। झूले में लगाया गया टायर अचानक खुल गया। झूले में लगा टायर गिरने से दो पर्यटक और एक स्थानीय युवती को गंभीर चोटें आई हैं।गनीमत रही कि झूला रुक गया था यदि झूला चल रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे के वक्‍त लोग झूले से नीचे उतर रहे थे। युवती जैसे ही झूले से बाहर निकली उसके सिर को छूता हुआ टायर पास में खड़ी दूसरी लड़की पर गिर गया और वह बेसुध हो गई। घायलों में दो दिल्ली के रहने वाले हैं, जबकि एक युवती कुल्लू की रहने वाली है। युवती ने अपना नाम अंजली बताया। अंजली ने बताया कि वह झूले के पास खड़ी थी इसी बीच अचानक झूला टूट गया और उसमें लगा टायर उसके ऊपर गिर गया। इसके बाद मुझे कुछ पता नहीं है। दिल्ली के दो पर्यटकों में एक युवती को भी गंभीर चोटें आई है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ