ऊना,हिमशिखा न्यूज़ 14/10/2022
ऊना मे करवाचौथ के दिन पंडोगा में बुजुर्ग दंपती की मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली क्षेत्र के गांव पंडोगा में बुजुर्ग दंपती का आकस्मिक निधन हो गया। पति की मौत के बाद सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 74 वर्षीय सूरम सिंह और 71 वर्षीय कमला देवी के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात सूरम सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उनकी घर पर ही मौत हो गई। तभी सामने खड़ी उनकी पत्नी की एकाएक अपने पति की हालत देखकर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए घरवाले लेकर गए, लेकिन तब तक उसका भी निधन हो चुका था। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप गगरेट पुलिस थाना में एक विवाहिता ने अपने पति के विरुद्ध जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने पति द्वारा दी जा रही यातनाओं से तंग है। उसका पति उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालता है और जबरन उसके साथ ऐसा करता है। यही नहीं उसका दहेज के लिए भी उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
[14/10, 11:37 am] Rekha,RV7: *सोलन में गरजे सुखविंदर सिंह सुक्खू; बोले, कांग्रेस सत्ता में लौटते ही खोलेगी घोटालों की फाइलें*
सोलन में गरजे सुक्खू, पुलिस भर्ती सहित भ्रष्टाचार के मामलों की होगी जांच
कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुलिस भर्ती घोटाले सहित वर्तमान सरकार के दबाए हुए सभी भ्रष्टाचार व जनहित के मामलों की जांच की जाएगी। यह बात कांग्रेस चुनाव प्रचार-प्रसार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। वह शुक्रवार को सोलन में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की होने वाली परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को सोलन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए, लेकिन उन्हें दबा दिया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भ्रष्टाचार के सभी मामलों पर पर्दा डाला हुआ है और फाइलें दबा कर रखी हैं। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही इन सभी मामलों की दोबारा जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोलन के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश की पहली परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों का भारी आक्रोश है। पुलिस भर्ती मामले में मुख्यमंत्री ने सीबीआई से जांच करवाने की बात कही थी, लेकिन यह जांच भी ठंडे बस्ते में पड़ी है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और सत्ता में आते ही 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी,