Spread the love

पोंटा,हिमशिखा न्यूज़।15/10/2022

पोंटा, भाजपा ने एक विशाल हट्टी अभिनंदन रैली का आयोजन किया जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाग लिया।।केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा की हिमाचल की जनता का जोश मैने टीवी पर नरेंद्र मोदी रैली के दौरान देखा था पर आज मैने यह जोश साक्षात देख लिया है।यहां के लोगो को क्या पीड़ा थी उसका असली एहसास मुझे यहां आकर पता चला।नरेंद्र मोदी ने एक झटके में साफ 55 साल पुरानी परेशानी को साफ कर दिया और हाटी को जनजातीय का दर्जा दे दिया। यह केवल सुदृण इच्छा शक्ति के कारण संभव होता है।इस निर्णय से सिरमौर के  359 गांव लाभांवित हुए है और आपकी 25 पीढ़ियां इस निर्णय का लाभ उठाएगी।हाटी को तीन प्रकार का आरक्षण मिला है शिक्षा, राजनीतिक और सरकारी नौकरियों सभी क्षेत्रों में में हाटी को आरक्षण मिलेगा।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की एक बात है को वो जिस काम के पीछे लगते है उसके पूरा भी करते है, इस काम के लिए वह मुझसे 25 बार मिले।हाटी आरक्षण ना मिलने से एक बड़ी समस्या सामने आई थी पहाड़ के एक तरफ वाला भाई सामान्य माना जाता था और दूसरी तरफ का एक भाई जनजातीय माना जाता था।

 मामा सामान्य होता था और भांजा जनजातीय, कितनी बड़ी विडंबना थी।

मोदी की एक दृष्टि इस मुद्दे पर पड़ी और जनता को झटके से जनजातीय का दर्जा मिल गया।शाह ने कांग्रेस को आग लगाये बिना चेन नहीं आता और उनका काम तो आग लगाने का ही है। दलितो को कहने लगे की आपका आरक्षण चला जाएगा पर मैं अपने पेन से लिख कर देता हूं की दलित का दर्जा सौ प्रतिशत सुरक्षित है।आरक्षण केवल लाभ है इसके कोई नुकसान नही है अनुसूचित जाति का कुछ जाएगा नहीं और जनजातियों को ज्यादा मिलेगा।मोदी सरकार और जयराम सरकार तारीफ के काबिल है।मोदी केवल विकास में विश्वास रखते हैं और कांग्रेस आग लगने में विश्वास रखती है।शाह ने कहा की 50 के बाद इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेगा और यह निश्चित है।भाजपा ने पहाड़ी के हम उस पार भी बदला है रिवाज जहां उत्तराखंड में हम 2/3 से अधिक बहुमत से जीते हासिल की है और हम हिमाचल में भी रिवाज बदलेंगे।शाह ने कहा की हरि टोपी और लाल टोपी दोनो भाजपा की है, हमने रिवाज बदला है।मेरी गारंटी है को परिणम के दिन कांग्रेस के नेताओं को दूरबीन लगाकर ढूंढना पड़ेगा।आओ हम संकल्प ले को परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करेंगे का,मोदी ने तो इसको समाप्त किया है। शाह ने कहा की 75 साल में कोई धार्मिक स्थान विकसित नहीं हुआ , मोदी सरकार ने 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण किया।काशी विश्वनाथ का मंदिर औरंगजेब ने तूड़ा और मोदी जी ने भव्य रूप से फिर बनाया।कांग्रेस वाले 370 धारा पर चुप क्यूं रहते है क्योंकि यह जवाहरलाल नेहरू की देन है जिससे मोदी ने उखड़ फेनका।मोदी ने राज पथ का नाम बदला कर कर्तव्य पथ रखा।राजा ,राजे, रानी, महाराजो का समय चला गया है और लोक तंत्र में कोई राजा नहीं होता।राजीव बिंदल के साथ एक बटन दबाते हुए अमित शाह और भाजपा प्रतिनिधियों ने कई नारों के साथ भाजपा चुनाव अभियान का थीम गीत लॉन्च किया।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, सह चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह राणा, अध्यक्ष बलदेव तोमर, महासचिव त्रिलोक जामवाल, विधायक रीना कश्यप, मंत्री  इस मौके पर राजीव सहजल और सुखराम चौधरी भी मौजूद थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *