Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 16/10/2022

बी-फार्मेसी के लिए काउंसिलिंग आज सुबह दस बजे से

 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग 16 अक्तूबर को तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में होगी।
बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसिलिंग सामान्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगी। जिन बी फार्मेसी शिक्षण संस्थानों को पीसीआई (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) की अप्रूवल नहीं मिली है उन शिक्षण संस्थानों के लिए काउंसिलिंग नहीं होगी। अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि काउंसिलिंग 16 अक्तूबर को प्रस्तावित है। काउंिसलिंग प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *