Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।17/10/2022 

पहले दिन जिला शिमला में किसी भी उम्मीदवार ने नहीं भरा नामांकनः डीसी 

नामांकन भरने के पहले दिन जिला शिमला में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि चुनाव आयोग ने 17 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव-2022 की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव की अधिसूचना के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है  तथा 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन तक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर, 23 अक्तूबर तथा 24 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे। 

आदित्य नेगी ने कहा कि 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी व 29 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के लिए 40 लाख रुपये चुनाव व्यय सीमा निर्धारित की गई है। मतदान 12 नवंबर को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा तथा मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *