Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।04/11/2022 

सेना भर्ती कार्यालय अंबाला ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निविर महिला भर्ती 2022 का आयोजन 07 नवंबर से 09 नवंबर 2022 तक खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला में किया जा रहा है।

जिसमे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एवं चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते है।

उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थी एवं अभिभावकों की सुविधा हेतु वाहन पार्किंग व्यवस्था गांधी मैदान अंबाला कैंट में की गई है। साथ ही उनके रुकने का प्रबंध निकटतम धर्मशालाओं में किया गया है ताकि इस दौरान किसी को असुविधा का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने कहा कि महिला अभ्यर्थी के सुरक्षा के मद्देनजर नो प्रेगनेंसी प्रमाणपत्र के बिना किसी भी महिला अभ्यर्थी को भाग नहीं लेने दिया जायेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *