Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 04/11/2022

कोटखाई में जिला परिषद सदस्य के घर ईडी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में कोटखाई के रावला क्यार पंचायत के अंतर्गत जिला परिषद सदस्य अनिल कालटा के घर में शुक्रवार अल सुबह ईडी ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे के करीब अनिल कालटा के घर में छापा मारा।

अनिल कालटा के साथ उसके दो भाई भी रहते हैं। ईडी की दबिश के बाद घर के सभी सदस्यों को बाहर आने और जाने की अनुमति नहीं दी गई है। घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है जिसकी वजह से उन तक कोई भी रिश्तेदार नहीं पहुंच पा रहा है। फिलहाल ईडी की तफ्तीश जारी है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ