Spread the love

नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़ 09/11/2022

आधी रात को हिल गए देश के कुछ हिस्से , 6.3 का भूकंप बहुत डरावना था , पंजाब में भी आहट दिल्ली-NCR में आधी रात को भीषण भूकंप देखने को मिला। कई लोगों को अपनी चारपाई अथवा बेड हिलते महसूस हुए तो वे उठ बैठे। यह भूकंप 10 सेकेंड लंबा था और जोरदार झटके अनुभव किए गए। रात को 1:57 बजे यह आया था। इस भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश में भी तीव्रता से महसूस किए गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी लोगों को नींद में ही झटके महसूस हुए तो उठकर बैठ गए। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई है, जिसका केंद्र नेपाल में धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थे। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ