Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 13/11/2022 

कोटी के अनेक गांव में 14 नवंबर को लगेगा पावर कट
आगामी सर्दियों के मौसम को  देखते हुए विद्युत बोर्ड जुन्गा बिजली की लाईनों की आवश्यक मुरम्मत में जुट गया है । जिसके चलते जुन्गा विद्युत उप मंडल के 11 केवी फीडर कोटी जोघो के तहत आने वाले अनेक गांव में 14 नवंबर को प्रातः 10 बजे से सांय पांच बजे तक  विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी । सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल जुन्गा कमलदेव शर्मा ने बताया कि 14 जून को कोटी अनुभाग के गांव मुंडाघाट, दरभोग, सतलाई, नीन, पीरन, नालटा, बटोला, ट्रहाई, डुमैहर, आंजी, शिल्ली , ठूंड सहित अनेक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । उन्होने बताया कि  विद्युत सब स्टेशन के मुरम्मत  का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा ।  उन्होने संबधित क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि सामान्य  विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड का सहयोग करें ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ