Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।26/11/2022 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारतीय संविधान दिवस की 74वीं वर्षगांठ का समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सभी वारिष्ठ पदाधिकारियों  उपस्थित कार्यकर्ताओं को पीसीसी महासचिव समन्वयक देवेन्द्र बुशैहरी द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर  के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की प्रारुप समिति के अध्यक्ष डा.अम्बेदकर ने विश्व के सबसे बड़े संविधान की संरचना दो वर्ष,11 महीने और 18 दिन में पूरी की। इसके पश्चात 26 नवम्बर 1950 को धर्मनिरपेक्ष संविधान को राष्ट्र को समर्पित किया गया व इसके  लागू होते ही भारत एक पूर्ण गणतंत्र बन गया और इस दिन को हम सब देशवासी गणतंत्र दिवस के रूप में भी मनाते हैं।उन्होंने कहा कि भारत का  संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जो हर जाति ,वर्ग, समुदाय को को बराबर अधिकार  देता है।इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं व बुद्धिजीवी विभाग से पूर्व सचिव हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी डा.मस्तराम शर्मा,डा. दिनेश कुमार,पूर्व विशेष कार्य अधिकारी, पूर्व सैनिक विभाग उपाध्यक्ष एस के सहगल व  शक्तराम कश्यप अध्यक्ष कुसुम्पटी सेवा दल व सदस्य अनुसूचित जाति ने भारत के संविधान में निहित अधिकारों व कर्तव्यों पर क्रमबद्ध रूप से प्रकाश डालते हुए अपने विचार अभिव्यक्त किए। इस अवसर पर संविधान शपथ समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, उपाध्यक्ष संजय चौहान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष  जैनब चन्देल, महासचिव एवं कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रभारी यशपाल तनाईक, पीसीसी के वारिष्ठ प्रवक्ता एस एस जोगटा , सचिव संदीप कुमार, संजय सिंह चौहान,बलदेव ठाकुर,पूर्व महापौर शिमला सोहन लाल, महिला कांग्रेस महासचिव बृन्दा सिंह, हीरा दासी,जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस  बनिता वर्मा, उपाध्यक्ष एस सी विभाग सेननाम नेगी,मोहन नेगी,रिपन लाल व अनेक अन्य कांग्रेस जनों ने इसमें भाग लिया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *