Spread the love

नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़।17/12/2022 

मुख्यमंत्री ने दीपा दास मुंशी से भेंट की

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में पूर्व सांसद व पूर्व राज्य मंत्री तथा हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी से भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
दीपा दास मुंशी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन चौहान, संजय अवस्थी, सुंदर सिंह ठाकुर, अजय सोलंकी, भुवनेश्वर गौड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ