Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।21/12/2022 

शिमला पुलिस ने टिक्कर रोहडू के युवक को 9.84 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है ।  यह युवक परिवहन निगम की पांगी-कल्पा रूट वाली बस में सवार था। पुलिस ने ऑकलैंड टनल के पास बस को चैकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार मुकुल से चिट्टा बरामद हुआ है । पुलिस के अनुसार बस किन्नौर के कल्पा से पांगी जा रही थी । ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि यह नशे का सामान लेकर चंबा की ओर जा रहा था । पुलिस ने युवक के खिलाफ सदर थान में मामला दर्ज किया है । पुलिस का कहना है कि अब चिट्टा तस्कर आम यात्री की तरह बसों में सफर करते हैं। इन्हें सिर्फ सूचना के आधार पर ही पकड़ा जा सकता है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ