Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।22/12/2022 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र लाभार्थी जो कोरोना वैक्सीन की एहतियाती डोज किसी कारण वश नहीं लगा पाए है वह अपनी एहतियाती डोज प्रति दिन दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (MCH) में तथा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में 23 दिसम्बर 2022 से 28 दिसम्बर 2022 तक लगाई जा रही है। यह  एहतियाती डोज सभी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निशुल्क लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सभी पात्र लाभार्थी इन कार्य दिवसों पर निर्धारित समय पर आकर अपना टीकाकरण सुनिश्चित करें तथा इस सुविधा का पूरा पूरा लाभ उठाये।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ