Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।27/12/2022 

प्रदेश कांग्रेस सचिव   बलदेव ठाकुर  और वेद प्रकाश ठाकुर ने आज प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से भेंट कर भाजपा के पूर्व मंत्री विधायक विक्रम ठाकुर के खिलाफ एक शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत पत्र में उनकी एक सभा में मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर पर की गई अभद्र  भाषा टिप्पणी पर रोष व्यक्त करते हुए विक्रम ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है।शिकायत में कहा गया हैं कि भाजपा नेता की अगवाई में हो रहें एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया वह समाज में विशेष तौर पर एक महिला का घोर अपमान हैं जो कभी सहन नही किया जा सकता। उन्होंने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करने व उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की हैं प्रदेश सचिव बलदेव ठाकुर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने इस मामले को लेकर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ