Spread the love

डाडासीवा,हिमशिखा न्यूज़

उद्योग मंत्री ने नंगल चौक में 187 पात्र लाभार्थीयों को बांटे 44 लाख की सहायता राशि के चेक
कहा… बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति की सहायता कर रही जयराम सरकार
जसवां परागपुर मे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही हिमाचल प्रदेश सरकार हर पात्र व्यक्ति की सहायता के लिए कृतसंकल्पित है। जसवां परागपूर के नंगल चौक में पात्र लोगों को सहायता राशि के चेक वितरण करते हुए उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। उद्योग मंत्री ने बुधवार को 187 पात्र परिवारों को लगभग 44 लाख रूपये की सहायता राशि के चेक भेंट किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सबसे ज्यादा सहायता राशि यदि किसी क्षेत्र में उपलब्ध करवाई गई है, तो वह जसवां परागपुर विधान सभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त उनके स्वयं के डिस्क्रीश्नरी ग्रांट से भी करोड़ों रूपये की सहायता राशि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में पात्र परिवारों को सहायता के रूप में दी गई है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दी गई सहायता राशि में से ज्यादातर राशि गंभीर रूप से बिमार चल रहे रोगियों के उपचार हेतु आवंटित की गई है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों की पढ़ाई, सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों की आर्थिक सहायता, कन्याओं के विवाह, घरों के सुधार एवं निर्माण हेतु तथा गरीबों को आर्थिक सहायता हेतु यह राशि वितरित की गई है। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वह कोई भी कार्य मानवता को आधार मानकर करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका ध्यय केवल जसवां परागपुर की जनता को हर संभव सहायता और सुविधा उपलब्ध करवाना है और इसके लिए वह कभी भी किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जाति या राजनीतिक दल नहीं पुछते। उन्होंने कहा कि शायद इसी कारण आज पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सहायता राशि के चेक उनके विधान सभा क्षेत्र के पात्र परिवारों और व्यक्तियों को वितरित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करने वाली सरकार है और उनका पूरा ध्यान इस बात पर रहता है कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का एक भी जरूरतमंद व्यक्ति या परिवार ऐसा न रहे, जिसको सरकारी सहायता प्राप्त न हो। इसी के चलते वह समय-समय पर अधिकारियों को निर्देश देते रहते हैं कि लोगों की सहायता और सहयोग में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र का चैतरफा विकास उनकी प्राथमिक है। इस हेतु विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से सड़कों के निर्माण एवं सुधारिकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में आज ऐसे-ऐसे महत्वपूर्ण संस्थान उपलब्ध करवाए गए हैं, जिससे आने वाले समय में जसवां परागपुर का नाम पूरे प्रदेश में प्रमुखता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका केवल एकमात्र लक्ष्य जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है तथा इस हेतु वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं।
इसके पश्चात उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, बीडीओ परागपुर कंवर सिंह, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, तहसीलदार रक्कड़ कंचन कुमारी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चैधरी, नायब तहसीलदार डाडासीबा अभीराय सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार परागपुर नाजिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता सुपेहिया, हरबंस कालिया, कुलविंदर पठानिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश पठानिया, शेर सिंह डोगरा सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *