Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।29/12/2022

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नन्दा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक, उपाध्यक्ष सैन राम नेगी, जीवन कुमार, नरोत्तम राम, ब्रहम दास, राजेन्द्र मोहन, दिग्विजय मलहोत्रा, समन्वयक गोकुल सैगहल, जीत राम पंवार, त्रिपता, कैप्टन नरेश, संयोजक मोहन नेगी, बालकृष्ण, प्रीती थानटा शिमला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र कौशल, शिमला शहरी अध्यक्ष वीर सिंह बीरू, सिरमौर जिला अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, बिलासपुर जिला अध्यक्ष रमेश चन्द कौंडल, हमीरपुर जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, ऊना जिला अध्यक्ष रवि कान्त बस्सी, कांगड़ा जिला अध्यक्ष मिल्की राम, चम्बा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सूर्य, मंडी जिला अध्यक्ष कर्म चंद भाटिया, कुल्लू जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह, लाहौल-स्पीति अध्यक्ष कर्मवीर और किन्नौर जिले अध्यक्ष रोशन लाल नेगी एवं सभी ब्लाक अध्यक्षों ने प्रधान निजी सचिव के रूप में तेज़तर्रार, ईमानदार और होनहार आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया की नियुक्ति पर हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी हार्दिक आभार किया है।
 2011 बेच के आईएएस विवेक भाटिया इससे पूर्व अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण निदेशालय के निदेशक के पद पर तैनात थे और सरकार के विभिन्न पदों पर कार्य करने के साथ ही बिलासपुर और चम्बा जिलों के डीसी भी रह चुके हैं। वह मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर से संबंध रखते हैं। भरोसेमंद अधिकारी को ही इस कुर्सी पर बिठाया जाता है। अनुसूचित जाति से सम्बन्ध रखने वाले अधिकारी को इस पद पर तैनात करने पर मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच व एससी के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
वे प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने अनुसूचित जाति के व्यक्ति को इस पद पर तैनात किया है। इससे प्रदेश व देश के लिए एक संदेश दिया हैं कि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व व मान सम्मान देतीं हैं । इस तैनाती से राहुल गांधी की सोंच को भी दर्शाता है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूखखूू की कार्य प्रणाली, दूर दर्शित और एससी लोगो के प्रति सम्मान से भली-भांति परिचित है  जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान रहते पहली बार ही कांग्रेस  अनुसूचित जाति विभाग को अलग से ही कार्यालय आवंटित किया था। इसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में  अनुसूचित जाति की 17 सीटों में  से 10 सीटें जीती जबकि इससे पहले 4 सीटें ही जीती थी और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश के  मुख्यमंत्री को विश्वाश देता है कि सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों को जनता तक प्रचार और प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही हमें आशा है कि आप प्रदेश मंत्रीमण्डल, बोर्ड व निगमों में भी उचित प्रतिनिधित्व देंगे। इनके द्वारा समय-समय पर अनुसूचित जाति लोगों किये गए कार्यों ध्यान रखते हुए विभाग ने फैसला लिया कि शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह,सूखखू को सम्मानित करेंगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *