Spread the love

धर्मशाला,हिमशिखा न्यूज़।05/01/2023

राज्य एचआरटीसी परिचालक संघ के प्रतिनिधिमंडल की उप-मुख्यमंत्री से भेंट

हिमाचल पथ परिवहन निगम परिचालक संघ के राज्य प्रतिनिधिमंडल ने आज धर्मशाला में संघ के अध्यक्ष कृष्ण चंद के नेतृत्व में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भंेट की तथा अपनी मांगों से भी अवगत करवाया।
उप मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगें पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को घाटे से बचाने के लिए हम सभी को कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करना होंगा।
प्रतिनिधिमंडल ने उप-मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा प्रदेश के प्रथम उप-मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ