शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 13/01/2023
OPS लागू कर लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लाई मुस्कान– NSUI
OPS लागू कर मुख्यमंत्री ने दिया अपनी दूरदर्शी सोच का परिचय — बट्ट
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री के OPS को लागू करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया |
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राज्य महासचिव यासीन बट्ट ने कहा की OPS को लागू करने के निर्णय ने लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ साथ अपनी दूरदर्शी सोच का परिचय दिया, उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने OPS को लागू कर ना केवल अपना वादा निभाया है अपितु कुशल नेतृत्व का भी परिचय दिया | उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु जी के इस ऐतिहासिक निर्णय से ना केवल 136000 कर्मचारी लाभवित होंगे बल्कि प्रदेश के युवाओ का भी सरकारी नौकरियों मे उत्साह बढ़ेगा | बट्ट ने कहा की मुख्यमंत्री जी इस ही व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे थे जिसमे ना केवल सरकार मे काम करने का कर्मचारियों मे उत्साह पैदा हो बल्कि आने वाले कल के लिए भी कर्मचारियों को सुरक्षा हो सही मायने मे यही व्यवस्था परिवर्तन है |
प्रदेश सरकार मे निर्णय कैसे लिए जाते यह माननीय मुख्यमंत्री जी ने बता दिया जो कहा वह किया, ऐसे और भी जो बड़े निर्णय होंगे लोगो के हित के जो चुनावो मे कांग्रेस ने किए थे निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री जी उन्हे भी अमलीजामा पहनाएंगे |