Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।20/01/2023

शिमला के उपनगर टुटू के साथ लगते जंगल में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के मुताबिक, वीरवार देर शाम को एक युवक जंगल में लकड़ी लेने गया था। इस दौरान उसने शव को जंगल में देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और शव को देर रात को ही IGMC में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हाे पाई है। मृतक के शरीर और मुंह में चोटों के निशान हैं। शिमला पुलिस अब प्रदेश के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों से भी मिसिंग लोगों की रिपोर्ट की जानकारी ले रही है। वहीं, जंगल के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से इस मामले में FIR भी दर्ज कर ली गई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ