Spread the love

बिलासपुर,हिमशिखा न्यूज़।22/01/2022 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर की जिला बैठक जिला अध्यक्ष तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में घुमारवीं में संपन्न हुई ।इस बैठक में विशेष रूप से तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा , विपन संख्यान प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मुख्य संगठन सचिव शालिग्राम ठाकुर , प्रदेश उप सचिव रणवीर सिंह ठाकुर और हमीरपुर जिला के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश और जिला बिलासपुर के सभी यूनिटों के प्रधान सचिव और अन्य पदाधिकारी सम्मलित हुए।

इस बैठक में तकनीकी कर्मचारियों की सभी समस्याओं के उपर चर्चा की गई । जिसमें फील्ड में रोजमर्रा के जरूरी सामान का न मिलना जैसे की फ्यूज वायर, ग्लव्स, लेडर इत्यादि शामिल हैं। फील्ड में तकनीकी कर्मचारियों की कमी होना इस वजह से कर्मचारियों के ऊपर दिन प्रतिदिन बोझ बढ़ता जा रहा है।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण काटा ने कहा की पिछले दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से तकनीकी कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मिला जिसमें इन सभी समस्यों को लेकर बात हुई है।

मुख्यमंत्री ने तकनीकी कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगों को लेकर गंभीरता विचार कर उनका समाधान किया जाएगा । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की कर्मचारियों की समस्यों को लेकर तकनीकी कर्मचारी संघ हमेशा से संघर्ष करता रहा है आगे भी करता रहेगा ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *