Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 30/01/2023

स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण करती रहेंगी। यह विचार आज कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाओं को हमें अपने आचरण में डालना आवश्यक है व उन्हें आत्मसात कर प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने विचारों से न केवल राष्ट्रीय बल्कि विश्व का मार्ग प्रशस्त किया।
राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने माल्यार्पण के उपरांत बोलते हुए कहा कि सत्य व अहिंसा के पुजारी की निर्मम हत्या की गई थी। आज कृतज्ञ राष्ट्र न केवल महात्मा गांधी बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन और याद करते हैं जिन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए व सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आज जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को ऐतिहासिक व सफल करार दिया।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायकों में शामिल थे उनकी पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में अंगीकार कर आज पूरे राष्ट्र में अपनी कृतज्ञता व श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का अपार जनसमर्थन मिला है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक यात्रा साबित हुई है जिसने देश को जोड़ने का संदेश संप्रेषित किया है।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर देश के उन सभी सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले और देश की एकता और अखंडता व संप्रभुता को बनाए रखने के लिए जिन लोगों ने शहादत पाई उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान पूर्व महापौर सोहनलाल, उपमहापौर टिकेंद्र पावर कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम आशीष कोली, व अतिरिक्तजिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था,शिमला राहुल चौहान , सहायक आयुक्त डॉक्टर पूनम उप मंडल अधिकारी शाहरी भानु गुप्ता वबड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए । जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला की नाते इकाई के कलाकारों द्वारा भजन व राम धुन का गायन किया गया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *