नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़।11/02/2023
के. एम. लाल,राष्ट्रीय अध्यक्ष,अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ (रजि.) दिल्ली ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल वासियों की सुविधा हेतु, दिल्ली में द्वारका परिसर में ‘ हिमाचल निकेतन ‘ के शिलान्यास किए जाने का स्वागत किया है।गत कई वर्षों से हमारी संस्था द्वारा उठाई गई जनहित मांगों – – प्रवासी हिमाचलियों के बच्चों को हिमाचल सरकार द्वारा मेडिकल की पढ़ाई में 85% कोटा बहाल किए जाने और शानन पावर प्रोजेक्ट का रख रखाव हिमाचल को दिए जाने संबंधी घोषणा का भी, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. एम. लाल ने स्वागत किया है।
अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ, केंद्र सरकार से भी अनुरोध करता है कि बी बी एम बी द्वारा हिमाचल प्रदेश को देय राशि का भी शीघ्र भुगतान कराया जाए तथा भाखड़ा डैम विस्थापितों के कल्याण हेतु फतेहाबाद (हरियाणा) के कार्यालय को भी, जनहित में, पुनः खोले जाने की, बी बी एम बी द्वारा सुविधा प्रदान की जाए।