Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 12/02/2023

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को बदलकर अब शिव प्रताप शुक्ला को नया राज्यपाल बनाया गया है. यूपी की सियासत में कई पदों पर विराजमान रह चुके शिव प्रताप राज्य के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में उत्तर प्रदेश के रहने वाले शिव प्रताप शुक्ला शपथ लेंगे। शिव प्रताप शुक्ला प्रदेश के 22 में राज्यपाल होंगे। वे हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह लेंगे। 1 अप्रैल 1952 को रुद्रपुर में जन्मे शिव प्रताप शुक्ला केंद्र की मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।

शिव प्रताप शुक्ला का राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। 1968 में शिव प्रताप शुक्ला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। गोरखपुर विश्वविद्यालय में उन्होंने अपना पहला छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष पद के लिए लड़ा था। इसके बाद गोरखपुर विधानसभा से ही 1989 पहली बार विधायक बंद कर विधानसभा पहुंचे थे। 1991 में स्वतंत्र प्रभार से शिक्षा मंत्री बने थे। इसके साथ ही उन्हें उस समयसमाज कल्याण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा खेल मंत्रालय का भी दायित्व मिला था।साल 1996 में उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री भी बने। जिसके साथ उन्हें न्याय और ग्राम विकास मंत्रालय विभाग का भार भी सौंपा गया। 26 जून 1975 को जब देश में इमरजेंसी लगी थी उस समय शिवम प्रताप शुक्ला जेल भी गए थे लेकिन 18 महीने के बाद 1977 में जेल से छूट गए थे।विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं शुक्ला

शिव प्रताप शुक्ला ने साल 2002 में जब गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था उस समय वह चुनाव हार गए थे। जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठन का काम करना शुरू किया। बात अगर वर्तमान की करें शिव प्रताप शुक्ला देशभर में बढ़ रहे जातिवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। देश में जातिवाद को खत्म करने के लिए शिव प्रताप शुक्ला काफी लंबे से लड़ाई लड़ रहे हैं। अब शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेने वाले हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *