शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 14/02/2023
सूबे के शहर अब इंटरनेट की 5G स्पीड से लैस होंगे। CM सुक्खविंदर सिंह सुक्खू आज सुबह 11 बजे शिमला में जियो के 5G नेटवर्क काे लॉन्च करेंगे। लॉन्चिंग कार्यक्रम होटल होली डे होम में रखा गया है। इस दौरान 5G कैसे काम करेगा, इस बारे में भी कंपनी की ओर से डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम रखा गया है।बता दें कि इससे पहले शिमला में एयरटेल ने 5G सर्विस लॉन्च की थी। अब रिलायंस जियो भी 5G लॉन्च कर रहा है। शिमला के अलावा, बिलासपुर और CM के गृह जिले हमीरपुर और उनके विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी 5G की सर्विस मिलेगी।
सभी शहरों में 5G सर्विस मिलेगी
जियो के नॉर्थ CEO कपिल आहूजा का कहना है कि आज से जियो की हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन टू 5जी सेवाओं के तकनीकी फायदे इन शहरों के लोगों को मिल जाएंगे। जियो यूजर्स को 14 फरवरी से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 GBPS+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। 2023 के अंत तक प्रदेश के हर शहर और हर तहसील में जियो टू 5जी की कवरेज मिलने लगेगी।
सिम की सेटिंग बदलनी होगी
जियो प्रवक्ता का कहना है कि जो ग्राहक अभी जियो की सिम का इस्तेमाल कर रहा है, उसे दूसरी सिम लेने की जरूरत नहीं हैं। उस सिम को ही 5G में कन्वर्ट करने के लिए सेटिंग बदली जाएगी। हालांकि, ग्राहकों को फोन 5G लेना पड़ेगा। दावा है कि जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम हैं।