Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़ 25/02/2023

एसडीएम ने उचित मूल्य की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
उपमंडल अधिकारी देहरा संकल्प गौतम द्वारा आज शनिवार को उपमंडल देहरा में कार्यरत उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। उप मंडल अधिकारी द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्नों का भौतिक व दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। साथ ही एसडीएम द्वारा विक्रेताओं को निर्देश भी दिए गए कि वह उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक के माध्यम से ही राशन देना सुनिश्चित करें और उन्होंने राशन की गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा की अगर कोई राशन की वस्तु खराब आती है तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर विचित्र सिंह खंड विकास अधिकारी देहरा, छतर सिंह बी डी ओ देहरा, संजय कुमार निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले देहरा मौजूद रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ