Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।06/03/2023 

ग्राम पंचायत कुपवी की प्रधान बवीता शर्मा  ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन रजनीश किमटा  से भेंट कर भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा से उनका कोई नाता नही है और वह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।

किमटा ने बबीता शर्मा को पार्टी का पटका पहनकर उनका स्वागत किया।

बवीता शर्मा ने कहा कि रजनीश किमटा जो प्रदेश के साथ साथ चौपाल क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये कार्य कर रहें है अब वह भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के लोगों के साथ कांग्रेस के बैनर तले लोगों की सेवा करेंगी।

रजनीश किमटा ने कांग्रेस में शामिल होने पर बवीता शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से कुपवी में कांग्रेस और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि चौपाल क्षेत्र के विकास और इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना ही उनका लक्ष्य है और इसी लक्ष्य को लेकर वह आगे बढ़ रहे हैं।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक, सचिव चंद्र मोहन ठाकुर व प्रदेश कांग्रेस सदस्य डॉ.मोहन झारटा भी मौजूद थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *