Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।16/03/2023 

बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों ने किया बीडीओ कार्यालय मशोबरा का भ्रमण
शिमला 16 मार्च । हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान फेयर लाॅन शिमला के अध्ययन के दौरे  पर आए बिहार प्रशासनिक सेवाएं, राजस्च एंव खंड विकास अधिकारियों ने वीरवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय मशोबरा का भ्रमण किया । प्रशासनिक अधिकारियों के इस 60 सदस्यीय दल का नेतृत्व लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान बिहार के समन्वयक शशि राजन कर रहे हैं ।
सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी मशोबरा मोहित रतन ने बिहार से आए अधिकारियों का स्वागत करते हुए हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक एवं विकासात्मक पहलुओं बारे  विचारों का आदान प्रदान किया । उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय राज्य है और यहां पर विकासात्मक प्रशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है । जिसके चलते हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी राज्यों में विकास के माॅडल के रूप में एक अलग पहचान है ।
इस अवसर पर एसईबीपीओ मशोबरा कामराज ठाकुर ने अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश में कार्यान्वित किए जा रहे मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा पंचायत निरीक्षक प्यारे लाल शर्मा ने राज्य की पंचायतीराज प्रणाली बारे विस्तार से जानकारी दी गई । इस मौके पर  बिहार से आए प्रशासनिक, राजस्व एवं खंड विकास अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज प्रणाली के अध्ययन में गहनता से रूचि दिखाई और विभिन्न पहलुओं बारे प्रश्न भी पूछे गए ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *