Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 18/03/2023

हृदय रोग विभाग और नेशनल हेल्थ मिशन के तत्वाधान से आईजीएमसी में हृदयाघात पर सफल कार्यशाला का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता डॉ पी सी नेगी विभागअध्यक्ष हृदय विभाग ने की।जिसमें हिमाचल के विभिन्न अस्पतालों से डॉक्टर आए थे इसमें डॉक्टर पीसी नेगी विभागाध्यक्ष, डॉक्टर गोपाल चौहान NCD स्टेट कोऑर्डिनेटर, डॉ रितेश वर्मा,डॉ संजीव कुमार, डॉ मीना राणा और डॉक्टर सेवियो डिसूजा ने हृदयाघात के ऊपर विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए और इस प्रोग्राम को पूरे हिमाचल प्रदेश में आरंभ किया। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य यह है। हृदयाघात रोगियों का समय से उपचार और निदान हो सके। इसे होने वाले मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ