Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्नल तेजेंद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी से संबंध रखने वाले कर्नल तेजेंद्र सिंह का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ