Spread the love

आई.पी.एस. डॉ. मोनिका भुटुंगरू युनाइटेड किंगडम (यू.के.) की क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी में साइबर सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षण और कोर्स वर्क का प्रशिक्षण हासिल करके साइबर खतरों से निपटने के लिए नवीन समाधानों के विकास में योगदान करेंगी।इस फैलोशिप के माध्यम से उन्हें साइबर सुरक्षा में अपने ज्ञान और कौशल को आगे बढ़ने व सहयोग करने का अवसर मिलेगा। वह क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षण और कोर्स वर्क से गुजरेंगी और उन्हें साइबर सुरक्षा के नीतिगत ढांचे और विधान को समझने का अवसर मिलेगा। वह यहां वैश्विक साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अंतर्दृष्टि, विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं को सांझा करेगी और इनकी बारीकियां सीखेंगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ