Spread the love

बद्दी,हिमशिखा न्यूज़

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिले के बद्दी में भाजपा आईटी विभाग की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आईटी विभाग वास्तव में प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों आदि का प्रभावी ढ़ग से प्रचार प्रसार कर राज्य में राज्य सरकार के साथ-साथ भाजपा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राज्य भाजपा की उपलब्धियों के प्रसार के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए और विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान युग सूचना और संचार का युग है, इसलिए राज्य के लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार और पार्टी ने सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग संकट के समय में लोगों की सहायता करने के लिए ही नहीं बल्कि महामारी के दौरान स्थिति की निरंतर निगरानी करने के लिए भी सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ भी वर्चुअली माध्यम से कई बैठकें आयोजित हुई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के आईटी सेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नेताओं और जनता के बीच उचित संपर्क और संचार सुनिश्चित करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में डिजिटल इंडिया अभियान को शुरू किया ताकि लोगों को दैनिक जीवन में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा के आईटी सदस्यों को मंत्रिमंडल के निर्णयों और लोगों के कल्याण के संबंध में लिए जाने वाले मुख्य निर्णयों आदि के समाचारों का शीघ्र प्रसार सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा विधानसभा में घटित हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की अत्यधिक निंदा की गई है। उन्होंने राज्य आईटी सेल से सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना का प्रचार प्रसार कर कांग्रेस के असली चेहरे को बेनकाब करने का आग्रह किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *