Spread the love

देव भूमि हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के ख़िलाफ़ कांग्रेस की महिला नेत्री के द्वारा की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रनौत छोटी काशी कहे जाने वाली मण्डी की बेटी है। उन्होंने फ़िल्म जगत में हिमाचल और मण्डी का नाम रोशन किया है। उनके ख़िलाफ़ इस तरह की टिप्पणी क़तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंगना रनौत का अपमान पूरे मण्डी का अपमान है, पूरे हिमाचल का अपमान है, समूचे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। देवभूमि के लोग कांग्रेस की महिला नेत्री द्वारा मण्डी की बेटी के इस अपमान को माफ़ नहीं करेंगे। मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है। लोक सभा के चुनाव में मण्डी और हिमाचल की जनता कांग्रेस को उनके इस कृत्य का करारा जवाब देगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ