Spread the love

आशियाना में बीजेपी नेता एवं के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन के ऊपर हुए हमले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कड़ी निन्दा की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गुंडागर्दी पर आ गई है। चुने हुए जन प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का बर्ताव कर रही है। इस प्रकार का दुस्साहस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इस तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। यह सरकार के ख़ुफ़िया तंत्र की भी नाकामी है। आचार संहिता के दौरान इस तरह से भीड़ का अचानक आ जाना और एक राज्य सभा सांसद पर हमला करना कांग्रेस की हताशा के कारण हैं। इस मामले में सरकार गंभीरता से ले।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *