Spread the love

हिमाचल प्रदेश में राजनितिक उथल पुथल थमने का नाम नहीं ले रही। कांग्रेस से बागी हुए 6 विधायको ने भाजपा ज्वाइन की और उसके बाद उन्हे भाजपा ने विधनसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। इन्हें टिकट मिलने के बाद से भाजपा में भी अब विरोध के स्वर उठ रहे हैं। अब धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा की भाजपा में एंट्री से 2022 में भाजपा टिकट से चुनाव लड़े राकेश चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। बुधवार शाम को योल में भाजपा मंडल कार्यालय में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राकेश चौधरी ने भाजपा के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। राकेश चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उनसे पूछे बगैर कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा को धर्मशाला भाजपा का टिकट देकर उनसे व कार्यकताओं से धोखा किया है। इससे उनके समर्थकों में भारी रोष है। राकेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी उनके संर्पक में है। यदि कांग्रेस टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ेंगे अन्यथा निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को भेज दिया है । राकेश चौधरी ने प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया । इस अवसर पर उनके समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *