Spread the love

शिमला
राजधानी शिमला के उपमंडल चौपाल की कुपवी तहसील में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से 7.687 किलो ग्राम से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय मोहन लाल निवासी धार चांदना के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को नेरवा बाजार में गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि मोहन लाल अपने घर में चरस बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति के घर पर दबिश दी पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7.687 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गाँधी ने मामले की पुष्टि की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ