Spread the love

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में दो एचआरटीसी बसों की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई जबकि पुरुष को गंभीर चोटें आई है। हादसा सुबह 10 बजे के करीब पेश आया, जब ओल्ड बस स्टैंड मे खड़ी एचआरटीसी बस को दूसरी एचआरटीसी की ही बस ने पीछे से टक्कर मार दी। बसों की टक्कर से खड़ी बाइक भी चपेट में आई है। दोनो घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मौके पर मौजूद चास्मदीदो ने बताया कि एचआरटीसी की खड़ी बस को दूसरी एचआरटीसी बस ने टक्कर मार दी जिसमें एक महिला और पुरुष को गंभीर चोटें आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एचआरटीसी की तरफ से कोई भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने नहीं आया न ही पुलिस मौके पर पहुंची।

वन्ही मौके पर मौजूद दूसरे टैक्सी चालक ने बताया कि वह हादसे के वक्त गाड़ी में ही बैठे थे उन्हे भी हल्की चोट आई है लेकिन गनीमत रही की बच गए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *