Spread the love

धर्मशाला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने नूरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह देख यह साफ है की देश के प्रधानमंत्री तीसरी बार नरेंद्र मोदी ही बन रहे है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गया था। 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपए के घोटाले होते थे। कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है तो गरीब तक मात्र 15 पैसे ही पहुंचते हैं, इसलिए जनता को पहचानना होगा कि वह कौन सा पंजा है जो बीच में पैसे का गबन कर लेता है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार का पुराना नाता है और कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। भाजपा के पीएम मोदी ने कांग्रेस की इस लूट की व्यवस्था पर ताला लगा दिया है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने दस वर्षों में 34 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं।

अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती तो कांग्रेस इन 34 लाख करोड़ में से 28 लाख करोड़ रुपए लूट लेती। आजादी के बाद से कांग्रेस समझती थी उसे देश को लूटने का लाइसेंस मिला हुआ है। 2014 में सरकार में आने के बाद मोदी ने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस ही कैंसिल कर दिया है और ये सिर्फ जनता के अपार समर्थन के कारण ही संभव हुआ है। इस बार भी जनता कांगड़ा से भाजपा को भारी मतों से जिताएगी और केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा की लूट की दुकान बंद होने के कारण ही कांग्रेस आज मोदी को गाली दे रही है। लेकिन कांग्रेस ये नहीं जानती है कि देश की कोटि कोटि जनता और माताएं-बहनें मोदी का रक्षाकवच बन कर खड़ी हुई हैं। भारद्वाज ने कहा कि जब से इन घोटालेबाजों और बिचौलियों की कमाई बंद की है, तब से इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ऐसी हालत कांग्रेस पार्टी की देश और हिमाचल प्रदेश दोनो में हो चुकी हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *