Spread the love

शिमला

6 पर्वतारोहियों की टीम वाइट एक्सपीडिशन ने फिर एक बार नया रिकार्ड बनाया है। स्पीती वैली की ऊँची चोटियो मे से एक माउंट चाऊ काँग नील्दा पर पर्वतारोहियों ने भारत का तिरंगा लहराया है। अभी तक इस चोटी को इसकी कठिनाईं के कारण मात्र चार बार ही चढ़ा गया था,परंतु वाइट एक्सपीडेशन टीम ने हार ना मानते हुए पांचवा सफलता पूर्वक समिट अपने नाम किया।

बता दे कि इस चोटी तक दल को पहुँचने के लिये आइस वाल,क्रवास ओर 70° के क्लाइंब को पार करना पड़ा। उन्होंने अपना अभियान 18 मई को कॉमिक से शुरू किया और 20 मई को वापिस कामिक पहुँच कर समाप्त किया। इस टीम मे दल के लीडर राहुल उर्फ़ रिकी माउंटेनियर,निकिता ठाकुर, साहिल मलिक, ईशानी ,शुभम् बिष्ट, एरोन शेरपा शामिल थे। राहुल ने बताया कि उनकी निडर और अनुभवीं टीम के करण ही इस चोटी की जीत हासिल हुई.उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े से बड़े माउंटेन को चड़ने के लिए आप के पास अनुभवी टीम का होना बहुत जरूरी है। उनकी टीम के सभी मेंबर सर्टिफ़ाइड और एक्सपीरियंस माउंटेनियर है। राहुल ने कहा कि उनका और उनकी टीम का मक़सद भारत में माउंटेनियरिंग को प्रमोट करना है ताकि देश और दुनिया से लोग भारत में आकर क्लाइंब करे। उन्होंने कहा कि हमारा हिमाचल, उतराखड़,लद्दाख, पहाड़ो से भरा पड़ा है, हमे और हमारे भारतीय पर्वतारोहिओ को मिलकर इसे प्रमोट करना चाहिए ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *