Spread the love

शिमला, आज जिला सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समिति की हि. प्र. विश्विद्यालय इकाई का गठन हुआ है। इस संबंध में विश्विद्यालय में विशेष बैठक हुई। इसमें हाटी छात्र संगठन की कमान अनिल चौहान को सौंपी गई। उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। समीर ठाकुर को महासचिव का जिम्मा दिया गया,जबकि रवींद्र चौहान कोषाध्यक्ष होंगे। , उपाध्यक्ष बलदेव साम्याल और नेहा ठाकुर , महासचिव समीर ठाकुर, संयुक्त सचिव सचिन तोमर ,कानूनी सलाहकार कुलवीर ठाकुर और ऋषब नेगी,मुख्य सलाहकार प्रदीप सिंगटा , काकू ठाकुर ,वीरेंद्र चौहान , कपिल कपूर मुख्य प्रवक्ता कृष्ण प्रताप ,मीडिया प्रभारी प्रवीण ठाकुर होंगे। नवगठित समिति ने भरोसा जताया है कि ये समिति हाटी समुदाय के विद्यार्थियों के लिए हर तरह से कार्य करेगी। और न्यायलय में लंबित हाटी मुद्दे के लिए भी लड़ाई लड़ेगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *