Spread the love

शिमला 21 जून- मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र के कुडडू के समीप चैरी कैंची में हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कुडडू से गिलटाड़ी जा रही इस बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु हुई है जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं तथा घायल हुए व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ