Spread the love

दिल्ली के हर्ष विहार में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सलमान उम्र 25 वर्ष पुत्र रौनक के रूप में हुई है, जो यूपी के बुलंदशहर के ग्राम लखावटी का रहने वाला था। युवक के पेट में चाकू के कई घाव हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक मीत नगर फाटक, ज्योति नगर के पास पानी की रेडी चलाता था। रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी मां से बात हुई। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। उसका फोन और वॉलेट गायब है। उनकी पत्नी और बेटा गांव में रहते हैं। युवक के पेट में चाकू के कई घाव हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच जुट गई है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *