Spread the love

राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
आगामी राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले की महत्वपूर्ण तैयारियों की समीक्षा एवं समन्वय को लेकर उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) देहरा कुलवंत सिंह पोटन की अध्यक्षता में बैठक खंड विकास अधिकारी कार्यालय प्रागपुर के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं—सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएँ, विभागीय प्रदर्शनी तथा विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति के बारे में विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धरोहर गांव प्रागपुर में 13 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण उत्सव है तथा इसमें बड़ी संख्या में आने वाले आगंतुकों को सहज, सुरक्षित एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी विभाग समयबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की तैयारियों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए तथा मेले को व्यवस्थित ,सुरक्षित और जन -जुडाव वाला बनाने के लिए सभी विभाग पारस्परिक सहयोग सुनिश्चित करें।
इस दौरान मेले के सुचारू प्रबंधन तथा व्यवस्थित संचालन के लिए निम्न व्यवस्थाओं हेतू समितियों का भी गठन किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रागपुर अशोक कुमार , तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा ,नायब तहसीलदार प्रागपुर बलविंदर सिंह ,नायब तहसीलदार जसवा राजकुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजन कौशल और खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग निरीक्षक संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *