Spread the love

नितिन नबीन जी को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई : जयराम ठाकुर

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी एक कर्मठ, ऊर्जावान एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता हैं। उनके पास संगठन और शासन दोनों का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने जनसेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी नितिन नबीन जी के नेतृत्व, परिश्रम और समर्पण से और अधिक मजबूत होगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वह पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *