भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर द्वारा अंकित चंदेल को भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंकित चंदेल पार्टी की विचारधारा, नीतियों और केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।