Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नव वर्ष 2026 के आगमन  पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
 विनय कुमार ने एक संदेश में प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाला वर्ष सभी के लिए मंगलकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता के साथ आगे बढ़ते हुए हम सभी मिलकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनें।
नव वर्ष 2026 नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का अवसर लेकर आए,इसकी वह कामना करते हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ